ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

रंगपंचमी पर आपके काम की खबर:सिटी बसें नहीं दौड़ेंगी, वन विहार बंद रहेगा; प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे

राजधानी भोपाल में रविवार को रंगपंचमी की धूम रहेगी। इस दिन कई सेवाएं बंद रहेगी। सड़कों पर सिटी बसें नहीं दौड़ेंगी तो वन विहार बंद रहेगा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराई जा सकेगी। आईएसबीटी और परी बाजार स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस खुले रहेंगे। शाम को दिव्य कला मेला लगेगा। जिसमें परिवार के साथ लोग घूम सकते हैं। सरकारी हॉस्पिटलों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।

रंगपंचमी के दिन राजधानी में पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। निगम पूरे शहर में पानी की सप्लाई करेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर पाइप लाइन फूटने की वजह से दिक्कतें आ सकती है। शनिवार को कोलार में ही पाइप लाइन फूट गई थी। इसलिए निगम अमला उसे सुधारने में जुटा रहा। निगम अफसरों ने बताया, रंगपंचमी पर प्रयास करेंगे कि शहर में दिन में ही सप्लाई की जा सके। बता दें कि निगम करीब 5000 लाख लीटर पानी की सप्लाई रोज करता है। कोलार, नर्मदा-केरवा डैम और बड़ा तालाब से पानी की सप्लाई की जाती है।

जानिये, आपके जरूरत की खबर…

सिटी बसें नहीं चलेगी, ऑटो या प्राइवेट टैक्सी ही मंगवा सकेंगे
भोपाल के 21 रूट पर कुल 352 सिटी बसों में हर दिन डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं। रंगपंचमी के दिन बसें नहीं चलेगी और यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। इंदौर, उज्जैन समेत अन्य रूटों पर चलने वाली कई बसें भी बंद रहेगी। इसलिए लोग सफर पर जाने से पहले इंतजाम कर लें। हालांकि, प्रायवेट टैक्सी या ऑटो चालू रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button