ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में गोलीकांड की फिल्मी कहानी उल्टे पड़ी गले युवक को किया गिरफ्तार

 

बुरहानपुर। पुलिस को गुमराह करने के लिए एक युवक द्वारा सुनाई गई गोलीकांड की फिल्मी कहानी उल्टे उसके ही गले पड़ गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शिकायत करने वाले युवक ने ही अवैध पिस्टल से गोली चलाई थी, जो गलती से उसके ही पैर में लग गई थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर छिपाई गई अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली है। थाना प्रभारी खकनार संजय पाठक ने बताया कि आरोपित बनाया गया शिकायतकर्ता प्रवीण गायकवाड़ अवैध हथियार एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम भी करता है। गोली लगने के कारण अभी उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंगलवार रात करीब आठ बजे खकनार पुलिस को सूचना मिली कि पांगरी फाटे पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में प्रवीण ने पुलिस को बताया कि चार पहिया वाहन से आए अज्ञात लोगों ने उस पर गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा के निर्देश पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन वहां कारतूस का खोल, खून आदि कोई सबूत नहीं मिला। आसपास पूछने पर पता चला कि प्रवीण ने खुद गोली चलाई थी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी रची थी। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ अवैध हथियार रखने का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button