ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

पुणे के के मटर व्यवसायी ने शहपुरा के किसानों के 14 लाख 84 हजार हड़पे

जबलपुर । शहपुरा के मटर उत्पादक किसानों के साथ पुणे के एक मटर व्यवसायी ने ज्यादती कर दी। उसने उनसे क्रय किए गए मटर के एवज में 14 लाख 84 हजार का भुगतान करने के बदले राशि हड़प ली। लिहाजा, ठगे गए किसानों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इसी के साथ सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित पुणे के मटर व्यवसायी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। शहपुरा पुलिस के मुताबिक पुणे के एक मटर व्यवसायी ने शहपुरा के किसानों को 14 लाख 84 हजार का चूना लगा दिया। आरोपित ने मटर खरीदी के बाद यह रकम किसानों को नहीं दी। जिसकीय शिकायत मिलने के साथ ही पुलिस ने जांच के बाद आरोपित पुणे चाकन के कोमल ट्रेडर्स के संचालक विवेक आर्य के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया। आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

तीन फरवरी से तीन मार्च तक बेची मटरः

शहपुरा पुलिस ने बताया कि भमकी निवासी नीलेश पटेल, बब्बा पटेल, पप्पू सिंह, अर्जुन पटेल, खैरी निवासी गुड्डा सिंह, भीटा निवासी जवाहर सिंह, बाबा ठाकुर, भारत सिंह. मुन्ना सिह, राज सिह, पाटन निवासी पीयूष जैन, आनंद पटेल, टिपरा निवासी संतोष पटेल, नोनी निवासी प्रखर पचौरी, मेढ़ी निवासी शील कुमार पटेल, मगरमुहा निवासी मुन्ना लाल पटेल, घुंसौर निवासी उमेश पटेल, उमरिया निवासी सुरेन्द्र पटेल और बिलपठार निवासी सतीश सिंह ने शहपुरा भमकी तिराहा निवासी राजेन्द्र कुमार जैन की नमन ट्रेडर्स के जरिए पुणे के चाकन स्थित कोमल ट्रेडर्स के संचालक विवेक आर्य को तीन फरवरी से लेकर तीन मार्च तक मटर बेची। यह मटर 67 लाख 90 हजार 155 रुपये की थी। मटर को 38 वाहनों के माध्यम से विवेक के पास भेजा गया। विवेक ने 53 लाख 84 हजार 497 रुपयों का भुगतान तो कर दिया, लेकिन 14 लाख 84 हजार 497 रुपये देने में आनाकानी करने लगा। किसानों ने कई बार विवेक और उसके सहकर्मियों से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रकरण दर्ज किया। एक टीम पुणे रवाना हुई और विवेक आर्य को गिरफ्तार कर गुरुवार को जबलपुर ले आई।

Related Articles

Back to top button