ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

जौरा में सेंट्रल अकेडमी स्कूल से पर्चा हुआ लीक केंद्र के शिक्षकों के मोबाइल में भी मिला अब एफआईआर

मुरैना। मुरैना के जौरा सेंट्रल अकेडमी हायरसेकंडरी स्कूल से बोर्ड परीक्षा का पर्चा सोमवार को लीक हुआ। प्रश्नपत्र केंद्र पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों के मोबाइल में भी मिला है। बताया जा रहा है कि शिक्षक प्रश्नपत्र को साल्व कर परीक्षार्थियाें को नकल भी करा रहे थे। इस बात की सूचना कलेक्टर को भोपाल से मिली। कलेक्टर ने तुरंत अपनी टीम के साथ सेंट्रल अकेडमी पर छापा मारा। साथ ही शिक्षकों से 10 से 12 मोबाइल भी जप्त किया है। सोमवार को 10वीं कक्षा का विज्ञान का पर्चा था।

कलेक्टर की छापामार कार्रवाई व जांच में सामने आया है कि बघेलन का पुरा प्रायमरी स्कूल के शिक्षक राकेश यादव की ड्यूटी सेंट्रल अकेडमी में लगाई गई है। राकेश बघेल ने ही परीक्षा से ठीक पहले उसके मोबाइल में पर्चा था। जिसकी मदद से परीक्षा केंद्र के छात्रों को तो नकल कराई ही जा रही थी। साथ ही अन्य लोगों को भी पेपर भेजने की जानकारी मिली है। पूछताछ में शिक्षक राकेश यादव ने बताया कि उसका भाई भी परीक्षा दे रहा है। उसने केवल उसे ही प्रश्नपत्र भेजा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राकेश के पास प्रश्नपत्र उसके पास कहां से आया। पूरे मामले की जांच साइबर सेल भी कर रही है।

एफआईआर कराई जा रही है शिक्षक

कलेक्टर के निर्देश पर राकेश यादव के मोबाइल को जप्त कर लिया गया है। साथ ही जांच करने के बाद उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। खासबात यह है कि प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब आधा घंटे पहले ही शिक्षक के पास आया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रश्नपत्र कई ग्रुपों में वायरल किया गया होगा। साइबर सेल अब पता कर रही है कि राकेश के पास कहां से प्रश्नपत्र आया और किस किस को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button