ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

उल्टी के लिए बस की खिड़की से गर्दन बाहर निकाली ट्रक की चपेट में आने से बालिका की मौत

खंडवा। उल्टी करने के लिए बस से खिड़की से गर्दन बाहर निकालते ही बालिका एक ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बालिका का सिर उड़ा दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिवार के लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। उनका कहना है कि बस ड्राइवर लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था उसकी वजह से ही बालिका की मौत हुई है।

घटना सोमवार रात्रि 8:30 छैगांव माखन थाना क्षेत्र की है। सिंगोट निवासी 8 वर्षीय राजकुमारी पुत्री चीकू अपनी मौसी छवि बाई के साथ बस क्रमांक एमपी 12 – पी- 8118 में इंदौर तेजाजी नगर से खंडवा के लिए बैठी थी।

बस में अन्य रिश्तेदार भी मौजूद थे। छवि बाई का कहना है कि बस ड्राइवर लापरवाही पूर्वक लहराते हुए बस चला रहा था। बालिका ने उल्टी आने पर खिड़की से गर्दन बाहर निकाली थी तभी किसी ट्रक ने उसकी गर्दन को चपेट में ले लिया ।

इससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने फोन कर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।कुछ ही देर में खंडवा में रहने वाले परिवार के लोग पदम नगर थाने के सामने जाकर खड़े हो गए थे। थाने के पास बस के रुकते ही उन्होंने ड्राइवर को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बस के पीछे का कांच भी फोड़ दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी भीड़ से ड्राइवर को बचाते हुए थाने के अंदर ले गए।

माता की पूजा करने आ रहा था परिवार

परिवार के लोगों का कहना है कि गुड़ी पड़वा पर सिंगोट के पास स्थित ग्राम सराय में उनकी कुलदेवी की पूजा की जाती है। इसके लिए राजकुमारी अपनी मौसी छवि और रिश्तेदारों के साथ खंडवा आ रही थी। खंडवा बस स्टेशन उतरकर वे लोग सिंगोट जाने वाले थे।

Related Articles

Back to top button