ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

कबाड़ के जुगाड़ से बनाई पांच टन वजनी विश्व की सबसे बड़ी रुद्र वीणा अटल पथ पर स्थापित

भोपाल। राजधानी में स्वच्छता को लेकर नगर निगम के साथ मिलकर काम कर रहे पवन देशपांडे ने कबाड़ की जगुाड़ से देश की सबसे बड़ी ‘रुद्र वीणा’ बनाई है। इसमें पांच टन स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है। बुधवार को शाम टीटी नगर इलाके में अटल पथ पर प्लेटिनम प्लाजा के पास चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने इस रुद्र वीणा का लोकार्पण किया।

इससे पहले पवन रोशनपुरा चौराहे पर कबाड़ के जुगाड़ से तीन टन वजनी रेडियो, प्रभात चौराहे पर 30 हजार प्लास्टिक की बोतलों से कोरोना वैक्सीन और सिरेंज, बड़े तालाब के पास 1250 किलो वजनी गिटार और भोपाल नगर निगम का लोगो बना चुके हैं। अटलपथ पर लगाई गई रुद्र वीणा उनका पांचवा कबाड़ के जुगाड़ से बनाई कलाकृति है। इसे दस लोगों की टीम ने छह माह में बनाया है। दावा किया जा रहा है कि कबाड़ के जुगाड़ से बनी अपनी तरह की यह विश्व की सबसे बड़ी रुद्र वीणा है। यह 28 फीट लंबी, 12 फीट ऊंची और 10 फीट चौड़ी है। इसे क्रेन की मदद से अटल पथ पर स्थापित किया गया है।

रुद्र वीणा बनाने में 15 लाख रुपये हुए खर्च

इस रुद्र वीणा को बनाने के लिए चैन, बेरिंग, वायर, चेन स्पाकेट, क्रैंक साफ्ट, क्लच प्लेट, ड्रम व्हील, चार पहिया वाहनों की कमानी समेत अन्य स्क्रैप का इस्तेमाल किया गया है। इसको बनाने में 15 लाख रुपये खर्च आया है। इसके लोकार्पण के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री और महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता समेत अन्य एमआइसी सदस्य, पार्षद व स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

20 लीटर पेंट और 50 लीटर वार्निश का इस्तेमाल

इसमें रंग भरने के लिए 20 लीटर पेंट और 50 लीटर वार्निश का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसे आकर्षक बनाया जा सके। यहां सेल्फी पाइंट भी बनाया गया है। साथ ही इसमें आकर्षक लाइटिंग की गई है। यहां लोगों को बैठकर संगीत सुनने की सुविधा भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button