ब्रेकिंग
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान
मध्यप्रदेश

गीता भवन अस्पताल की नर्स ने केमिकल पीकर खुदकुशी कर ली

इंदौर। गीता भवन अस्पताल की नर्स ने केमिकल पीकर खुदकुशी कर ली। इस मामले में स्वजन ठेकेदार मुकेश पर प्रताड़ना का शक जता रहे हैं। पलासिया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

एसआइ अंतरसिंह सोलंकी के मुताबिक 46 वर्षीय एकता ने बुधवार को नर्सेस क्वार्टर में केमिकल पी लिया था। उसे बेटा साहिल राजपूत ही अस्पताल ले गया था।

साहिल ने बताया घटना के पहले मां ने काल लगाकर बुलाया था। उस वक्त मुकेश भी वहां मौजूद था एकता को गंभीर अवस्था में भर्ती किया था, लेकिन देर रात उसकी मृत्यु हो गई।

चार गुना मुनाफा का झांसा देकर 25 लाख ठगे

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने गोल्डन बुल रिसर्च एडवाइजरी फर्म के संचालक भुवनेश्वर तिवारी उर्फ दीपक और प्रमिल निगम को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने चार गुना मुनाफा का झांसा देकर फरियादी धर्मपालसिंह से 25 लाख रूपये ले लिए थे।

एडिशनल डीसीपी(अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक मेन चौक ग्राम चिलकनी एलनाबाद सिरसा(हरियाणा) निवासी धर्मपाल पुत्र बहादूरसिंह ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) राजेश हिंगणकर को शिकायत दर्ज करवाई थी।

धर्मपाल ने कथनों में बताया था कि दिसंबर 2020 में आरोपितों ने अलग-अलग नंबरों से काल लगाए और कहा कि कंपनी के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश करने पर चार गुना मुनाफा तक मिल सकता है।आरोपितों ने नवलखा स्थित बैंक के ऊपर कार्यालय होना बताया था।पुलिस ने मामले में जांच की और बुधवार रात आरोपित भुवनेश्वर और प्रमिल को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button