देश
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर बोले मोहन मरकाम- मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। कोर्ट ने 30 दिन का वक्त दिया था, इसे लेकर ऊपरी अदालत में चैलेंज कर सकते थे। हम इसे लेकर लड़ेंगे और जीतेंगे।
सूरत कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने पर रायपुर में कांग्रेस आज प्रदर्शन कर रही है। मोदी सरकार अपने अडानी प्रेम में लोकतंत्र का गला घोंटकर विपक्ष की आवाज दबाने का कुत्सित प्रयास कर रही है, इसके विरोध में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस ने ऐतिहासिक गांधी मैदान में प्रदर्शन किया।