ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
व्यापार

SBI ने बढ़ाये लेंडिंग रेट्स, आज से बढ़ जाएगी करोड़ों ग्राहकों के लोन की EMI

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही करोड़ों ग्राहकों के लोन का बोझ बढ़ जाएगा। इसके अलावा, बैंक ने अपने बेस रेट को भी बढ़ा दिया है। इसका मतलब हुआ कि जिन ग्राहकों ने बेस रेट पर एसबीआई से कर्ज लिया है, अब उनकी भी ईएमआई (EMI) बढ़ने वाली है. बैंक इन रेट्स को ही स्टैंडर्ड मानकर ग्राहकों को लोन देता है। बढ़ी हुई नई ब्याज दरें आज यानी 15 मार्च से लागू हो गई हैं। आपको बता दें कि इन दोनों दरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हर तिमाही के आधार पर संशोधन करता है।

SBI के नये इंटरेस्ट रेट

एसबीआई बैंक ने बीपीएलआर (BPLR) रेट में 70 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। इसके साथ ही अब यह रेट 14.15% से 14.85% हो गया है। इसके अलावा, बैंक ने अपने बेस रेट को भी बढ़ाकर 9.40% पर्सेंट से 10.10% कर दिया है। इससे पहले बीपीएलआर (BPLR) को दिसंबर 2022 में बदला गया था और तब से अभी तक यह दर 14.15 फीसदी थी। इस दर के बढ़ने के बाद बीपीएलआर से जुड़े कर्ज की किस्तें भी बढ़ जाएंगी।

अब हैं नये बेंचमार्क्स

बीपीएलआर और बेस रेट बैंकों के पुराने बेंचमार्क्स हैं, जिनके आधार पर लोन दिए जाते थे. अब ज्यादातर बैंक एक्सटर्नल बेंचमार्क बेस्ड लेंडिंग (External Benchmark Based Lending Rate) रेट यानी ईबीएलआर (EBLR) अथवा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (Repo Linked Lending Rate) यानी आरएलएलआर (RLLR) के आधार पर कर्ज देते हैं। बता दें कि अगले महीने की शुरुआत में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट को फिर से बढ़ा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button