ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कोलकाता: रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष स्वामी प्रभानंद का शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 साल के थे। रामकृष्ण मिशन ने एक बयान में बताया कि स्वामी प्रभानंद बीते छह महीने से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बयान में कहा गया है, “हमें यह घोषणा करते हुए बेहद दुख हो रहा है कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के उपाध्यक्ष श्रद्धेय स्वामी प्रभानंदजी महाराज का सेवा प्रतिष्ठान, कोलकाता में शनिवार शाम 6.50 बजे निधन हो गया।”

बयान के मुताबिक, स्वामी प्रभानंद के पार्थिव देह को रविवार रात आठ बजे तक बेलूर मठ में रखा जाएगा, ताकि भक्त और प्रशंसक दिवंगत आत्मा के अंतिम दर्शन कर सकें। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्वामी प्रभानंद के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “स्वामी प्रभानंद का जीवन और शिक्षा आने वाली कई पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। उनके भक्तों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।’’

मिशन ने कहा कि स्वामी प्रभानंद के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रात नौ बजे से शुरू होगी। बयान के मुताबिक, स्वामी प्रभानंद का जन्म 17 अक्टूबर 1931 को अखौरा में हुआ था, जो अब बांग्लादेश का हिस्सा है। इसमें बताया गया है कि स्वामी प्रभानंद 1958 में नरेंद्रपुर केंद्र में रामकृष्ण मिशन से जुड़े और 1966 में उन्होंने स्वामी वीरेश्वरानंदजी महाराज से ‘संन्यास दीक्षा’ प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button