ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
लाइफ स्टाइल

आपको देखते ही लोग कहेंगे किसी की नजर न लगे

आप भी खूबसूरत दिखना चाहते हैं, लेकिन हो नहीं पाता? कोई बात नहीं हम आपको बता रहे हैं आसान और घरेलु नुस्‍खे। इन नुस्‍खों को जानकर कुछ दिन अपनाएं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप खुद को युवा अनुभव करेंगे। बस आपको थोड़ा सा प्रयास करना होगा और स्‍वयं पर खूब सारा विश्‍वास करना होगा। तो चलिए हम बताते हैं कुछ घरेलु नुस्‍खे।

अब आप नहीं होंगे अपने दुबलेपन से दुखी

पतले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप भी दुबलेपन से दुखी हैं तो आज आपका दुख समाप्‍त हुआ। आपको करना यह है कि चने के साथ सिर्फ ख़जूर खाएं बस। बहुत जल्दी आप अपने में अच्‍छा अनुभव करेंगे।

आपको भी होगा होंठों पर गुमान

आप भी काले होंठ से परेशान हैं तो करना होगा एक विशेष उपाय। एक बार होंठो पर कच्चा दूध लगा लें, फिर देखना कैसे आपके होंठो का कालापन दूर होता है। आपको भी अपने होंठों पर गुमान होगा।

काजू बनाएगा आपके बालों को मजबूत

कई प्रयास के बाद भी बाल कमजोर हैं? हल्‍के हाथ से छूने पर भी टूट जाते हैं? तो बस अब होगा आपकी समस्‍या का समाधान। एक महीना लगातार काजू का सेवन करने से बाल मजबूत होंंगे और झड़ना भी बंद हो जाएंगे।

आपको भी लगेगी खुलकर भूख

अगर आपको भी भूख नहीं लगती है तो गर्म पानी में काला नम और नीबू मिलाकर पी लें। थोड़े ही समय में अंतर दिखने लगेगा।

दांत का दर्द हो जाएगा छूमंतर

जब आपको दांत का दर्द सताए तो अदरक का रस और शहद मिलाकर दांत में लगा लें। ऐसा करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।

शकरकंदी भी नहीं किसी से कम

शकरकंदी को आप किसी से भी कम नहीं मानें। शकरकंदी के सेवन से शरीर की 90% vitamin A की कमी पूरी हो जाती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।

Related Articles

Back to top button