चाकू के हमले में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

जबलपुर। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने और चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की बताई जाती है। अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। बेटे की मौत की खबर पाकर युवक की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने कहा है कि अपराध करने वालों को सजा जरूर दिलाएंगे।
पुलिस ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया था कि वह क्वॉटरों में झाडू पोंछा का काम करती है। उसका बेटा अजय चौधरी एवं जेठानी का बेटा सतीश टहलने गये थे। मोहल्ले वालों ने बताया कि अजय सतीश पर एक नाबालिग सहित तीन आरोपित चाकुओं से हमला कर फरार हो गए हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों को एंंंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। जहां दोनों को उपचार किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान अजय चौधरी की मौत हो गयी है। पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।


