ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर बोले कमलनाथ- पार्टी उनके साथ हम कार्रवाई का विरोध करेंगे

भोपाल। मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया कि पूरी कांग्रेस पार्टी विक्रांत भूरिया के साथ है। हम सभी राजनीतिक और कानूनी विकल्पों से इस कार्रवाई का विरोध करेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म करने के विरोध में भूरिया ने भोपाल में प्रदर्शन किया था। इस दौरान रानी कमलापति स्टेशन पर रेल रोकी गई थी, इस पर उनके विरुद्ध एफआइआर हुई थी। रविवार को भोपाल पुलिस ने उन्हें झाबुआ से गिरफ्तार किया है।

नाथ ने कहा कि युवा आदिवासी नेता का अपराध यही है कि उन्होंने चोर को चोर कहा और अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि शिवराज सरकार बुरी तरह डर गई है। वह आदिवासी समुदाय और विरोध की हर आवाज को कुचलना चाहती है। इस कार्रवाई से भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है।

उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में भोपाल में कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन एवं रेल रोकने पर युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया पर एफआइआर हुई है।

भोपाल पुलिस आज भूरिया को गिरफ्तार करने झाबुआ की गोपाल कॉलोनी स्थित निवास पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी का जमकर विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता के आलावा जिले के तीनों कांग्रेसी विधायक भी भूरिया के निवास पहुंचे।

Related Articles

Back to top button