ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

आइएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में अंतिम दिन भारत की सिफ्ट कौर ने साधा कांस्य पर निशाना

भोपाल। आठवीं आइएसएसएफ वर्ल्‍ड कप शूटिंग में भारत ने अंतिम दिन एक कांस्‍य पदक जीतकर अपने सफर को समाप्‍त किया। भारत की सिफ्ट कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्‍य पदक जीता। पुरुषों की 25मीटर रैपिड फायर इवेंट में चीन के जुमिंग झेन ने स्‍वर्ण पदक जीता। यह चीन का विश्‍वकप में आठवा स्‍वर्ण पदक है। इस तरह चीन ने आठ स्‍वर्ण, दो रजत व दो कांस्‍य सहित कुल 12 पदकों के साथ ओवरआल चेंपियनशिप पर कब्‍जा जमाया। वहीं मेजबान एक स्‍वर्ण, एक रजत व पांच कांस्‍य सहित कुल सात पदक जीतकर दूसरे स्‍थान पर रहे। जर्मन ने एक स्‍वर्ण एक रजत व एक कांस्‍य सहित कुल तीन पदक जीतकर तीसरा स्‍थाप प्राप्‍त किया।

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्‍य शूटिंग अकादमी में यह विश्‍वकप आयोजित हो रहा है। पिछले पांच दिनों में शूटिंग जोरदार मुकाबले हुए। अंतिम दिन दो फाइनल खेले गए। दोनों में चीन ने स्‍वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। सोमवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भारत की सिफ्ट कौर समरा ने जोरदार खेल दिखाया, लेकिन वह फाइनल की दौड़ में जगह नहीं बना सकी। उन्‍हें कांस्‍य पदक से संतोष करना पड़ा। रैकिंग राउंड में उन्‍होंने आठ निशानेबाजों के बीच 409 अंक अर्जित कर तीसरा स्‍थान प्राप्‍त कर देश के लिए कांस्‍य पदक जीता। इसमें स्‍वर्ण पदक चीन की झांग क्यूनग्यू ने स्वर्ण पदक मुकाबले में चेक गणराज्य की अनीता ब्राबकोवा को 16-8 से हराया। भारत की मानिनी कौशिक क्वालीफिकेशन में मामूली अंतर से चूक गईं, 584 अंक के साथ नौवें स्थान पर रहीं जबकि अंजुम मोदगिल 583 अंक के साथ कुल मिलाकर 13वें स्थान पर रहीं।

पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में चीन के झांग जूमिंग ने 40-शॉट आठ-श्रृंखला पदक मैच में 35 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि टोक्यो ओलिंपिक फाइनलिस्ट और काहिरा विश्व रजत पदक विजेता फ़्रांस के क्लेमेंट बेसागुएट ने 34 हिट के साथ रजत पदक जीता। क्रिस्टियन 21 हिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारत के विजयवीर सिद्धू रैंकिंग दौर में 581 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहे। अनीश भानवाला 581 अंक के साथ 10वे, अंकुर गोयल 574 के साथ 14वें स्थान पर रहे। भावेश शेखावत ने 578 और मनदीप सिंह ने 575 अंक हासिल किए।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्षा डॉ मल्लिका नडडा और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्‍नी साधना सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी टेक्निकल ऑफिशियल, जूरी के सदस्यों और एनआरएआई के सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button