ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

30 यात्रियों को लेकर जबलपुर से हैदराबाद की भरी पहली उड़ान

जबलपुर। जबलपुर से हैदराबाद की विमान सेवा मंगलवार से प्रारंभ हो गई। सुबह करीब 10.10 मिनट पर एलाइंस एयर का विमान जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ा। पहले दिन 30 यात्री हैदराबाद रवाना हुए। एयरपोर्ट डायरेक्टर व्हीके सूरी ने पहले यात्री को बोर्डिंग पास जारी कर विमान सेवा का औपचारिक उद्धाटन किया।

एलाइंस एयर के प्रतिनिधि सनी पाल ने बताया कि 70 सीट की क्षमता वाले विमान में पहले दिन 30 यात्री सवार हुए। विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को जबलपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर करीब 12.05 बजे विमान हैदराबाद में लैंड करेंगा। ज्ञात हो कि स्पाइस जेट की विमान सेवा बंद होने के बाद कई शहरों के लिए विमान सेवा नहीं है इसमें हैदराबाद भी एक था। जिसमें एलाइंस एयर की विमान सेवा प्रारंभ हुई। हालांकि एलाइंस एयर ने जबलपुर से इंदौर की उड़ान को निरस्त करने के बाद हैदराबाद की उड़ान सेवा को प्रारंभ किया है।

ज्ञात हो कि एलाइंस एयर ने अक्टूबर में जबलपुर इंदौर जबलपुर फ्लाइट शुरू की। भोपाल जबलपुर भोपाल फ्लाइट को बंद कर यह सेवा शुरू की गई। फ्लाइट रोजाना सुबह दस बजे इंदौर के लिए डुमना एयरपोर्ट से रवाना होती थी। जो 11 बजे इंदौर पहुंचती। इसके बाद शाम सवा चार बजे एलाइंस एयर का विमान इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम साढ़े पांच बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचता था। लेकिन इस सेवा को बंद कर दिया गया। जिसके बाद अब जबलपुर इंदौर जबलपुर रूट पर केवल इंडिगो का विमान ही उड़ान भर रहा है।

Related Articles

Back to top button