ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

जीआरपी के तीन जवानों ने पश्चिम बंगाल के यात्रियों को लूटा, केस दर्ज

 उज्जैन। जीआरपी थाने में पदस्थ तीन आरक्षकों ने बुधवार रात को पश्चिम बंगाल के चार यात्रियों से 37 हजार रुपये लूट लिए। मामले में कुछ लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपित आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों को जीआरपी एसपी ने निलंबित कर दिया है। ये सभी फरार हैं।

जीआरपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के रहने वाले शेख अम्मर, ग्यासउद्दीन, शेख वाजिद तथा उमर खान बांकुरा में ही मदरसे में पढ़ाते हैं। रमजान माह में मदरसे का अवकाश होने के कारण चारों मदरसे के लिए चंदा एकत्र करने उज्जैन आए थे। यहां दो दिन तक उन्होंने चंदा एकत्र किया था। बुधवार रात को चारों उज्जैन-भोपाल पैसेंजर से भोपाल जा रहे थे।
जांच के नाम पर रोक कर धमकाया
प्लेटफार्म पर इन यात्रियों को जीआरपी के तीन आरक्षक सत्येंद्र जाट, धर्मेंद्र तथा शांतिलाल ने जांच के नाम पर रोका और उनके सामान की तलाशी ली। चारों के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। इसके बाद तीनों आरक्षकों ने चारों यात्रियों को धमकाया कि वह फर्जी रूप से चंदा एकत्र करने आए थे। चारों यात्रियों ने कहा कि वह फर्जी नहीं, उन्हें यहां के काजी ने अनुमति दी है कि वह चंदा एकत्र कर सकते हैं।
इसके बाद ही उन्होंने चंदा इकट्ठा किया था। चंदे की रसीदें भी लोगों को दी है। यात्रियों ने कहा कि उन्हें थाने ले जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। तीनों आरक्षक उन्हें थाने ले जाने लगे लेकिन बीच रास्ते में ही यह कहते हुए छोड़ दिया कि उनकी ट्रेन निकल रही है। वह जा सकते हैं।
आरक्षकों के जाने के बाद जब यात्रियों ने अपना सामान चेक किया तो पर्स में रखे रुपए गायब थे। इसके बाद वह जीआरपी थाने पहुंचे थे। जहां पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। जिस पर उन्होंने राजीव केंद्र के अध्यक्ष अब्दुल हाशमी निवासी विवेकानंद तथा अन्य लोगों को फोन कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी थी। सूचना मिलने के बाद समाजजन जीआरपी थाने पर एकत्र हो गए और जमकर हंगामा मचाया। इसके बाद जीआरपी के अन्य पुलिसकर्मी तीनों आरक्षकों को तलाश कर थाने लाए थे। तीनों के पास से यात्रियों के रुपये बरामद हो गए थे।
पहले बचाने की कोशिश, हंगामे के बाद कायमी
रुपये बरामद करने के बाद भी जीआरपी ने आरक्षकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। इस पर समाज के लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना मिलने पर एसपी जीआरपी एसपी निवेदिता गुप्ता ने आरक्षकों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। गुरुवार को तीनों के खिलाफ धारा 384 तथा 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही तीनों आरोपित आरक्षक फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button