ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

भाजपा के पूर्व सांसद माखनसिंह सोलंकी दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल

बड़वानी। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर क्षेत्र में भी हलचल शुरू हो गई है। राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं प्रदेश के बड़े दिग्गज राजनेताओं ने भी क्षेत्र में अपने दौरे तेज कर दिए हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए। उन्होंने सिलावद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व सांसद माखनसिंह सोलंकी कांग्रेस में शाम‍िल हुए।

भाजपा के पूर्व सांसद सोलंकी का मंच पर दिग्विजयसिंह ने स्वागत किया। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही उन्हें समझाने के लिए प्रदेश के पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, राज्यसभा सदस्य और उनके भतीजे डा सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी सहित अन्य नेता

उनके घर पर पहुंचे थे। यहां पर काफी देर तक उन्हें समझाइश दी गई।

अपने संबोधन में दिग्विजयसिंह ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों को वनवासी कहा और सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने ही आदिवासियों को आरक्षण दिलाया।

उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में यूरिया, दवाई, बिजली सहित हर वस्तु महंगी हो गई। कांग्रेस ने किसानों को मुफ्त बिजली दी। एक बत्ती कनेक्शन दिया। भाजपा ने हमारे विधायक खरीदे। भाजपा की खरीदफरोख्त में कांग्रेस का एक भी आदिवासी नेता नहीं बिका। 20 साल बाद हमारे शिवराज मामाजी को हमारी बहना की याद आई।

उन्‍होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो आशाओं का वेतन 7 से 10 हजार तक कर नौकरी पक्की करेंगे। कांग्रेस की सरकार बनते ही सरपंचों को पहले जैसे अधिकार देंगे। कांग्रेस जो कहती है वो करती है।

सम्मेलन में पानसेमल विधायक चंद्रभागा किराड़े, जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार, पूर्व नपाध्यक्ष राजन मंडलोई, चंद्रशेखर यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button