ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

गुमराह कर की शादी फिर मतांतरण का बनाया दबाव विरोध करने पर जेठ और पति ने किया दुष्कर्म

देपालपुर । इंदौर के देपालपुर में शनिवार देर रात एक महिला के साथ मतांतरण और लव जिहाद का मामला सामने आया है। महिला एससी-एसटी वर्ग की है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि महू निवासी इरशाद और उसके भाई मुकीम ने बार-बार दुष्कर्म किया। साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर 376, 376 (2) (एन), 506, 34 भादवि 3(2) (5) एससीएसटी एक्ट एवं 3/5 धार्मिक स्वंतत्रा अधिनियम 2021 धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गुमराह कर की शादी

पीड़िता ने बताया कि इरशाद ने पूर्व में अपना नाम शक्ति चौहान बताया था। उसका एक बालक होने के बाद पीड़िता को इसकी सच्चाई मालूम पड़ी कि वह हिंदू नहीं है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो रोज प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके असली नाम ऐश्वर्या की जगह वोटर कार्ड और आधार कार्ड पर उसका नाम आयशा लिखवाया गया तथा जन्म दिनांक तक बदल दी गई।

खंडवा के खालवा में हुई थी दोनों की मुलाकात

गौतमपुरा थाना प्रभारी संगीता सोलंकी के मुताबिक, 24 वर्षीय पीड़िता ग्राम खालवा जिला खंडवा निवासी है। खालवा में इरशाद पुत्र असलम कुरैशी निवासी महू ड्राइवर का काम करता था। उसकी इरशाद से जान पहचान होकर प्रेम संबंध हो गए थे। 20 नवंबर 2016 को पीड़िता और इरशाद ने शादी कर ली थी। इसके बाद एक लड़का नावेद व एक लड़की अलफिया हुई।

पति और जेठ करने लगे प्रताड़ित

पीड़िता ने कहा कि साल 2022 तक हम दोनों अच्छे से रहे। फिर पिछले महीने मार्च 2023 से इरशाद और उसका भाई मुकीम के व्यवहार में बदलाव आ गया। दोनों मुझसे कहने लगे कि तू नीची समाज की है अब तू मुस्लिम धर्म अपनाकर मुस्लिम नाम ले ले। मैंने इसका विरोध तभी से इरशाद और मुकीम मुझ पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगे। इरशाद मेरे साथ मेरी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने लगा। मैंने अपने जेठ मुकीम को समझाया लेकिन वह भी मेरे साथ जबरदस्ती करने लगा।

Related Articles

Back to top button