ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
धार्मिक

आर्थिक तंगी से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो मंगलवार के दिन जरूर करें ये उपाय

नई दिल्ली | मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन पवन पुत्र हनुमान की पूजा उपासना की जाती है। इन्हें बजरंगबली, केसरी नंदन, शंकर सुवन, पवन पुत्र आदि नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है। वहीं, शनि की बाधा भी दूर होती है। अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन ये उपाय जरूर करें।

-अगर आप आर्थिक तंगी समेत अन्य परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उनके चरणों के समक्ष चमेली के तेल का दीप जलाएं। साथ ही उन्हें चमेली के तेल और सिंदूर का लेप लगाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक समस्या दूर होती है।

-अगर आपके काम नहीं बन रहे हैं। अथक प्रयास के बावजूद काम बिगड़ रहे हैं, तो मंगलवार के दिन पूजा घर में हनुमान यंत्र की स्थापना करें। इसके पश्चात, विधि पूर्वक पूजा उपासना करें। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान यंत्र की पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

-हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय है। अतः मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल रंग के फूलों की माला अर्पित करें। आप चाहे तो हनुमान जी को लाल गुलाब भी अर्पित कर सकते हैं। इससे हनुमान जी जल्द प्रसन्न होते हैं। इस उपाय को करने से शनि की बाधा से मुक्ति मिलती है।

-अगर आप आर्थिक परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा उपासना करें। वहीं, शाम में देसी घी के दीपक जलाएं। इसके पश्चात, बजरंग बाण और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से समस्त दुखों का नाश होता है।

की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। ‘

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button