ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
व्यापार

महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में करें निवेश ब्याज दर भी ज्यादा समझें पूरा गणित

केंद्र सरकार ने निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए और महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए छोटी बचत योजना शुरू करने की घोषणा की है। मोदी सरकार की इस नई स्कीम ‘महिला सम्मान सेविंग स्कीम’ में सिर्फ महिलाएं ही निवेश कर सकती है। इस योजना में खास बात ये है कि इस सरकारी योजना कम समय में ज्यादा रिटर्न मिलता है।

वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

बजट 2023 में इस स्कीम में बारे में जिक्र किया गया था। अब वित्त मंत्रालय की ओर से इस योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब महिलाएं इस स्कीम में निवेश करना शुरू कर सकती है। नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में सिर्फ 2 साल में 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।

जानें इस स्कीम में बारे में विस्तार से

– महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत सिर्फ महिलाएं या फिर किसी नाबालिग के नाम पर माता-पिता खाता खोल सकते हैं।

– महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत 31 मार्च 2025 तक ही खाता खोला जा सकता है।

– इस स्कीम में 1000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक की राशि का निवेश किया जा सकता है।

– कोई भी महिला इस स्कीम के तहत सिर्फ एक बार ही खाता खुलवा सकती है। योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर खाते में जमा किया जाएगा।

– महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत खोला गया खाता बीच में बंद नहीं किया जा सकता है। लेकिन अकाउंट होल्डर की मौत होने पर खाता बंद किया जा सकता है।

– प्रीमैच्योर खाते को 6 माह बाद ही बंद किया जा सकता है। पैसा निकालने के लिए खाताधारक को फॉर्म -2 भरना होगा। नाबालिग फॉर्म-3 भर सकेंगे।

– इस योजना के तहत खाताधारक एक साल के बाद 40 फीसदी रकम निकाली जा सकती है।

यहां समझें पूरा गणित

यदि कोई महिला इस योजना में 2 लाख रुपए तक की राशि का निवेश करती है तो 7.5 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत महिलाएं 2 साल के लिए निवेश कर सकती है। ब्याज की रकम 3 माह पूरे होने पर खाते में ट्रांसफर की जाएगी। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम के तहत महिलाओं को 2 साल में 2 लाख रुपए के निवेश पर 2.32 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो जाती है।

Related Articles

Back to top button