ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

इंदौर की नवनियुक्त निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने पदभार संभाला

इंदौर। इंदौर की नई निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने बुधवार को पदभार संभाल लिया। वह प्रतिभा पाल की जगह लेंगी। नवनियुक्त निगमायुक्त हर्षिता सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन की सुविधाओं में जो भी कमी है या खामियां हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आज आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई आधुनिक चीजें आ गई हैं। हम इस पर ध्यान देंगे और कैसे बेहतर बनाया जाए इस पर ध्यान देंगे। गौरतलब है कि हाल ही शहर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें बचाव दल घटनास्थल पर करीब डेढ़ घंटे के बाद पहुंचा था। इससे हादसे में हताहतों की संख्या बढ़ गई थी। यदि दल पहले पहुंच गया होता तो कई जानें बच जाती।

उन्होंने कहा कि विकास की, सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा। साथ ही आम लोगों की छोटी-छोटी परेशानियों को दूर करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में कई तरह के काम चल रहे है। हमें अपनी काम की क्षमताओं को बढ़ाना होगा। यदि हम अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे तो शेष काम भी जल्द पूरे हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button