ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

एचडीएफसी बैंक ने की पहले चीफ एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति

मुंबई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक में से एक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)  ने अपने पहले चीफ एथिक्स ऑफीसर की नियुक्ति की है। इस नए पद का मकसद बैंक के कामकाज में एथिकल प्रैक्टिस को बढ़ावा देना और निगरानी करना है।

एचडीएफसी बैंक में आंतरिक सतर्कता विभाग के प्रमुख प्रसून सिंह को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्रसून एचडीएफसी बैंक से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) में सेवाएं दे चुके हैं। देश के कॉरपोरेट घरानों में एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति की शुरुआत सबसे पहले टाटा समूह ने की थी। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ समय पहले चीफ एथिक्स ऑफिसर की नियुक्ति की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button