ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

ऐतिहासिक वन ट्री हिल्स टेकरी को पिकनिक स्पाट बनाने की योजना पर नहीं हो सका अमल

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) की ऐतिहासिक वन ट्री हिल्स टेकरी को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने का काम भूमिपूजन के बाद भी नहीं हो सका है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने यहां आधुनिक व्यू टावर बनाने के साथ ही पर्यटकों के बैठने के लिए शेड बनाने के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए थे। जमीन विवाद के कारण मामला अटका हुआ है।

निगम ने यहां तीन व्यू प्वाइंट, शेड, बेंच, लाइटिंग एवं चैनल फेंसिंग का काम करने का निर्णय लिया था। कुछ समय पहले तत्कालीन पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा एवं विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसके लिए भूमिपूजन किया था। भूमिपूजन समारोह में ही इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था। भविष्य में इसे आधुनिक रूप देने के लिए और अधिक धन राशि देने की घोषणा भी की गई थी लेकिन काम शुरू होने से पहले ही जमीन विवाद सामने आ गया। नतीजा यह कि संत हिरदाराम नगर को नागरिकों को एक अच्छा पर्यटन स्थल नहीं मिल सका।

टेकरी से नजर आता है एयरपोर्ट

वन ट्री हिल्स टेकरी सड़क सतह से लगभग 300 फुट ऊंचाई पर है। यहां से सैर सपाटा, राजा भोज एयरपोर्ट, साई स्पोर्ट्स सेंटर, मनुआभान टेकरी, बोट क्लब, ताजुल मसाजिद, कोलांस नदी, द्रोणांचल पहाड़ी, गुफा मंदिर, बिरला मंदिर एवं विधानसभा भवन आदि नजर आते हैं लेकिन दूरी अधिक होने के कारण स्पष्ट नहीं दिखते। पर्यटन विकास निगम ने व्यू प्वाइंट में बाइनोक्यूलर्स यानि दूरबीन लगाने का निर्णय लिया था। यदि यह लग जाते तो भोपाल के प्रमुख स्‍थलों को लोग आसानी से देख सकते थे। टेकरी के आसपास लगातार हो रहे अतिक्रमण को भी रोका जा सकता था, लेकिन वक्फ बोर्ड ने यहां पर्यटन स्थल बनाने पर आपत्ति लगा दी। मामला अटक गया। विधायक रामेश्वर शर्मा के अनुसार मामला अदालत में होने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। विवाद सुलझने के बाद यहां नए सिरे से पर्यटन स्थल विकसित करने पर विचार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button