ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

पैसे छीनने में कामयाब नहीं होने पर अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली

कटनी। कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली युवक के पेट में लगी है। युवक को लहुलुहान हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कोतवाली थाना के पुरानी बस्ती निवासी युवक सूरज पिता भीम पांडेय 22 वर्ष क्रेशर प्लांट में काम करता है। वह कटनी से पैसे लेकर शुक्रवार की दोपहर झुकेही जा रहा था। उसके साथ उसका एक और साथ झुकेही निवासी रितेश पांडे भी था। दोनों युवक मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी कुठला थाना क्षेत्र के पुरैनी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पहले उनके पैसे छीनने की कोशिश की, लेकिन पैसे छीनने में कामयाब नहीं होने पर उन्होंने सूरज और रितेश पर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे सूरज के पेट में गोली लगी है। स्वजनों को जानकारी लगने पर युवक को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। बताया जाता है कि गोली युवक के पेट में घुसते ही रीढ़ की हड्डी में फंसी थी। जिससे डाक्टरों को निकालने के लिए आपरेशन करना पड़ा है।

मामला लग रहा संदिग्धः

थाना प्रभारी कुठला अरविंद जैन के अनुसार युवक पर दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास गोली से हमला हुआ। लेकिन घायल युवक को शाम 6 बजे अस्पताल किस कारण से पहुंचाया गया। इसके कारण मामला पहली नजर में संदिग्ध लग रहा है। फिलहाल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश में जुटी है।

साथी को पूछताछ के लिए बुलायाः

पुलिस मामले संदिग्धता को देखते हुए हमले में घायल युवक के साथ रहे रितेश नाम के युवक को पूछताछ के लिए थाना बुलाया है। साथी युवक से पूछताछ पुलिस कर रही है जिसके बाद ही मामले से पूरी तरह पर्दा उठ सकता है कि आखिर घटना क्या हुई थी।

Related Articles

Back to top button