ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

हर महीने बिजली के दाम बढ़ाने का आदेश 2027 तक रहेगा प्रभावी

जबलपुर। हर माह बिजली के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव को नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती बताया है। मंच ने कहा कि यह आदेश 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। लोगों का कहना है कि इस बिजली की बढ़ाई गई कीमतों के कारण परेशानी हो रही है। इसका विरोध विभिन्न संगठनों के द्वारा किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए डा पीजी नाजपांडे ने बताया कि मासिक आधार पर फ्यूल चार्ज तय कर हर महीने बिजली के दाम बढ़ाना, यह उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती है। इसके विरोध में सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों का संयुक्त अभियान शुरू किया जाएगा। जब इस आदेश का प्रारूप जारी किया गया था, तब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर 20 फरवरी को आपत्ति दर्ज की थी, किंतु आपत्ति की अनदेखी की गई, अतः इस मामले में हाईकोर्ट में भी चुनौती दी जायेगी। मंच की बैठक में रजत भार्गव, वेदप्रकाश अघोलिया, मनीष शर्मा, सुशीला कनौजिया, डीआर लखेरा, राकेश चक्रवर्ती आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button