ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
व्यापार

डेयरी उत्पादों के आयात पर केंद्रीय मंत्री रूपाला ने दिए अपडेट, कहा- चिंता करने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले खबर आ रही थी कि भारत मक्खन और अन्य डेयरी जैसे उत्पादों के लिए आयात करने वाली है, लेकिन इन बातों का खंडन करते हुए केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने स्पष्ट किया है कि देश मक्खन जैसे डेयरी उत्पादों का आयात नहीं करेगा और बड़े पैमाने पर घरेलू क्षेत्र की मदद से आपूर्ति में सुधार किया जाएगा।

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के प्रभारी रूपाला ने एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “डेयरी उत्पादों की कमी की बात में कोई सच्चाई नहीं है और कोई आयात नहीं होगा।” सरकार इसकी नियमित निगरानी कर रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

दूध की कीमतों को लेकर कही ये बात

डेयरी उत्पादों की खुदरा कीमतों में वृद्धि पर मंत्री ने कहा कि कीमतों के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मांग बढ़ गई है, लेकिन हमारे पास बहुत बड़ा अप्रयुक्त क्षेत्र है जिसके इस्तेमाल की हम कोशिश करेंगे और इसे ठीक से प्रबंधित करेंगे। साथ ही उन्होंने किसानों के लिए कहा कि उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल से समय में दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई है। फरवरी में अमूल ने दूध की कीमतों में 3 रुपये की वृद्धि की, जो एक वर्ष में की जाने वाली पांचवीं वृद्धि थी। दूध में खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में 9.65% बढ़ी, जो पिछले महीने 8.79% थी। ये अनाज के बाद किसी चीज में होने वाली सबसे बड़ी वृद्धि है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 66 रुपये में बिकता है, जबकि टोन्ड मिल्क की कीमत 54 रुपये है।

दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है भारत

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत में 221 मिलियन टन का अनुमानित उत्पादन किया गया। इसके बावजूद दूध की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। महामारी के बाद वाणिज्यिक खरीदारों की बढ़ती मांग के बीच मांग-आपूर्ति बेमेल हो रही है। होटल, रेस्तरां और कैंटीन आदि से बढ़ रही मांग के बीच इस उद्योग के लिए सुचारु आपूर्ति बनाए रखना एक चुनौती की तरह है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button