ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

मंगेतर का फोन आते ही मिलने गया युवक सुबह खेत में मिला पत्थर से कुचला शव

इंदौर। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय प्रकाश पुत्र राजू बामनिया की हत्या हो गई। उसकी करनावद निवासी ज्योति से सगाई हुई थी। गुरुवार रात प्रकाश ज्योति का कॉल आने पर घर से निकला था। रातभर घर नहीं आया तो स्वजन ने तलाश की। शुक्रवार सुबह जनकपुरी शिवनी के खेत में उसका शव मिला। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।

टीआइ अजय गुर्जर के मुताबिक, ग्राम बंजारी निवासी प्रकाश मजदूरी करता था। उसकी जेब से मोबाइल और पर्स भी गायब है। गुरुवार रात करीब 8 बजे वह घर से निकाला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो रात करीब 9 बजे पेट्रोल पंप पर नजर आया। प्रकाश के फोन की कॉल डिटेल निकाली तो अंतिम बात ज्योति से होना पाई गई। ज्योति के नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि वह किसी सुल्तान नामक युवक के संपर्क में है। सुल्तान के नंबर की लोकेशन निवासी तो उसी जगह की मिली, जहां प्रकाश की हत्या हुई थी। वह फोन बंद कर गायब हो गया है। पुलिस सुल्तान की तलाश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button