ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

कयाकिंग केनोइंग खेलो के ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल से छोटे तालाब पर

भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब पर कयाकिंग एवं केनोइंग का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 20 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। मध्य प्रदेश कयाकिंग एवं केनोइंग संघ द्वारा आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

20 मई तक आयोजित होने वाले शिविर में कयाकिंग केनोइंग, सलालम, ड्रेगन बोट, केनोपोलो, फिजिकल फिटनेस आदि का प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षको द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण का समय सुबह और शाम दो सत्रों में चलेगा। शिविर में खिलाडियो की न्यूनतम आयु 10 वर्ष 23 वर्ष होगी। ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिवर उपरांन्त खिलाडियो को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संघ की बैठक में ग्वालियर, रीवा, बल्देवगढ़, टीकमगढ़ सहित तीन नये फीडर सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया जिसमें फीडर सेंटर प्रारंम्भ करने के लिए दो-दो बोटे संघ द्वारा प्रदान की जाएगी। सलालम के लिए कुलदीप सिंह कीर के साथ आकाश बाथम, सुजीत बाथम, महेन्द्र कीर, बीरेन्द्र बाथम, अलीसा कीर प्रशिक्षक रहेंगे। केनो स्प्रिंट में कोच सोहेल खान के साथ नफीस कुरैशी,दिलीप सिंह नेगी,विपिन कुर्मी सहयोग करेंगे। यह जानकारी मप्र कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव मयंक ठाकुर ने दी। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष पीएस बुंदेला व विनोद मिश्रा के अलावा सोहेल खान मौजूद थे। समर कैंप में लगभग 100 से अधिक खिलाडियों को भाग लेने की उम्‍मीद है। हर साल समर कैंप के माध्‍यम से ही नवाेदित खिलाड़ी सामने आते है।

डीएफए लीग फुटसल में फ्यूजन रेकर्स और ब्लू लांग जीते

भोपाल। 34वीं डीएफए लीग के अंतर्गत भोजपुर क्लब में पांच मैच खेले गए। पहले मैच में फ्यूजन रेकर्स ने ब्लू लॉग को 11- 2 से हराया। दूसरा मैच असेन्डान्ट्स और फीनिक्स के बीच 3-3 से ड्रॉ रहा। तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें फ्यूजन रेकर्स ने सिटी बायज को 4-1 से हराया। चौथे मैच में ब्लू लॉग ने असेन्डान्ट्स को 5-2 से हराया। पाचवां मैच एक तरफा रहा जिसमें सिटी बायज ने फीनिक्स को 17-1 से हराया। इस प्रतियोगिता में शहर की कुल 15 टीमें हिस्सा ले रह

Related Articles

Back to top button