ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

चौखट में था कोबरा रेक पर बैठकर परिवार ने बचाई जान

कोरबा। ग्राम दादरखुर्द के घर शाम के समय उस समय संकट का पहाड़ टूट पड़ा जब किंग कोबरा सांप घर के चौखट मे आकर फन फैलाए बैठा रहा। लोगाें को घर से बाहर निलते नहीं बना। लिहाजा रेक के उपर बैठकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना सर्प मित्र टीम को दी गई। जिन्होने रेस्क्यू कर सांप को पकडा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा तब लोंगो ने राहत की सांस ली।

अचानक से मौसम बदलने से वातावरण में नमी बढ़ गया है। जिसका असर आम लोगांे सहित अन्य जीव-जंतुओं में देखा जा रहा है। जंगली क्षेत्र में वाले सांप भटक कर रहवासी क्षेत्र में आने लगे हैं। ऐसी ही घटना दादर खुर्द में देखने को मिली। जहां जमीन में रेंगने वाली मौत कोबरा सांप अचानक से एक छोटे से कमरे में घूस गया वहीं परिवार की महिला खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। जब अचानक से कोबरा पर नजर पड़ी तो परिवार की जान अटक गई और डरे सहमे पूरा परिवार भाग घर में सामान रखने के रेक पर जा बैठै। किंग कोबरा चौखट पर ही फन फैलाए बैठा था। इस वजह से लोगाें को बाहर भागते नहीं बना। परिवार के सदस्य अपने ही घर में बंधक बन गए थे। परिवार के सदस्यों न किसी तरह मदद के लिए बगल वालों को इसकी जानकारी दी। इस पर पड़ोसी हर्षल पटेल ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दी। उसने सांप चौखट से नहीं हट रहा है। इस वजह से लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं मामले की गंभीरता को देखते हुए जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ दादर पहुंचे। उन्होने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ा ओर सुरक्षित स्थान में छोड़ा। इस तरह लोग अपने घर से सुरक्षित बाहर आ सके। घर की महिला सरस्वती ने बताया की सांप को देखकर हमारी जान आफत में आ गई थी। लग रहा था हम नहीं बचेंगे। भला हो रेस्क्यू टीम का जिन्होने हमारी सहायता की। सर्प मित्र जितेंद्र सारथी ने बताया कि घर में कहीं भी सर्प दिखे तो उसे मारे मत बल्कि सर्प मित्र टीम को संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button