ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

गर्मी आते ही नींबू ने मारी छलांग शिकंजी बनाना हुआ मंहगा 10 रुपये का एक बिक रहा नींबू

शहडोल। इस मौसम में नीबू बेहद काम का फल होता है परंतु अभी आम लोगों की पहुंच से यह कोसों दूर है। नीबू ने इस समय लंबी छालांग लगा दी है और इस समय 10 रुपये में एक मिल रहा है। यदि किलो में बात करें तो 170 रुपये किलो नींबू का रेट चल रहा है। नीबू पानी इस मौसम में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन जिस तरह से नीबू के दाम बढ़े हैं उससे यह हर किसी के बस की बात नहीं है कि नीबू पानी पिए। यही कारण है कि शादी विवाह में भी नीबू बहुत कम ही सलाद की जगह दिखाई दे रहा है।

नीबू है एक औषधि पर दूर है अभीः

कहते हैं कि लोग अपनी दुकानों और घरों तथा दूसरे अन्य प्रतिष्ठानों पर नींबू मिर्च एक धागे में पिरोकर बांध देते हैं ताकि किसी की नजर न लगे लेकिन अभी लोग ऐसा करने की सोच रहे हैं। इसके अलावा नींबू औषधि भी है। उल्टी दस्त जैसी बीमारियों में नींबू सबसे अधिक राहत प्रदान करने वाला फल है, लेकिन बाजार में नींबू खरीदने जाओ तो दाम सुनकर मन मसोसकर लोग रह जाते हैं। नींबू जहां एक रुपये में आसानी से मिल जाता था जो अब 10 गुना महंगा होकर 10 रुपये में एक मिल रहा है। अन्य चीजों के दाम बढ़ने के साथ ही अब नींबू भी मंहगा बिक रहा है।

दस के तीन मिल जाते थे नीबूः

बाजार में बड़ा नींबू बीस रुपए जोड़ा बिक रहा है जबकि देखा जाए तो गर्मियों में दस के तीन से पांच तक नीबू मिल जाते थे। बाजार में नीबू के आकार के हिसाब से दाम देखे गए। दस रुपये में एक और दस रुपये में दो नीबू भी बिक रहे थे पर सबसे अच्छा नीबू 170 रुपये किलो के दाम में बिक रहा था।गन्ने की रस वाली दुकानों में नींबू मिलाकर रस निकाला जाता था जो शरीर को राहत प्रदान करता था और स्वादिष्ट भी लगता था, लेकिन बाजार में लगी गन्ने की रस की दुकानों में एक नीबू के चार पीस करते हैं और एक पीस एक बार गन्ना रस निकालने में डालते हैं।नीबू पानी भी 10 रुपये की जगह 15 रुपये में मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button