ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

वीडियो देखिये, तहसीलदार बोले- लेन-देन पूरे हिंदुस्तान में चल रहा है, इसे कोई बंद नहीं कर सकता

रायसेन। रायसेन जिले की उदयपुरा के तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने राजस्व के बाबू की शिकायत पर ग्रामीणों से कहा कि लेन-देन पूरे हिदुस्तान में चल रहा है, इसे कोई बंद नहीं कर सकता।

दरअसल ग्रामीणजन राजस्व मामलों को लंबित रखने वाले कर्मचारी की शिकायत करने तहसीलदार चौहान के पास पहुंचे थे। तहसीलदार चौहान जब ग्रामीणों की शिकायत सुन कर उन्हें समझाइश दे रहे थे तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया गया।

वीडियो के अनुसार ग्रामीणों ने जब तहसीलदार चौहान से कहा कि राजस्व मामलों का निराकरण करने में यहां पर पदस्थ लिपिक पैसे मांगते हैं, बिना लेन-देन पेशी नहीं बताते। बहुत से किसान परेशान हैं।

तब चौहान ने ग्रामीणों को समझाइश दी कि कोई किसान परेशान नहीं है, लेन-देन की बात है तो यह पूरे हिंदुस्तान में चल रहा है। तुम्हारा लड़का बाबू बन जाए तो वह भी ऐसा ही करेगा। तुम्हारा बेटा पटवारी बन जाए तो वह भी यही करेगा। तुमने हमारी शिकायत कर दी तो हमें क्या पड़ी कि धूप में जाकर तुम्हारा काम करें।

यह वीडियो जब इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ ताे कलेक्टर अरविंद दुबे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार चौहान को हटाते हुए गैरतगंज तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार को उदयपुरा का प्रभार दे दिया है। चौहान को जिला कार्यालय भारत निर्वाचन में पदस्थ किया है। कलेक्टर दुबे ने उदयपुरा तहसील कार्यालय के लिपिक ओम प्रकाश मोंगिया सहायक ग्रेड-2 को किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

एक सप्ताह पहले सीईओ ने सचिव का निलंबित किया
जिला पंचायत सीईओ अंजू भदौरिया ने एक सप्ताह पहले एक पंचायत सचित को निलंबित किया था। पंचायत सचिव पर भी लेन-देन का आरोप था। दो माह पहले जिला पंचायत में पदस्थ लिपिक को लोकायुक्त पुलिस भोपाल की टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगों हाथों पकड़ा था।
इस मामले में लिपिक ने लोकायुक्त को बयान दिए थे कि उन्होंने तत्कालीन जिपं सीईओ पीसी शर्मा के कहने पर रिश्वत की मांग की थी। शर्मा के बयान भी लोकायुक्त ने दर्ज किए थे। शर्मा ने सागर स्थानान्तरण करा लिया है। जिले में पिछले चार वर्षों में शासकीय सेवकों के दर्जन भर से अधिक प्रकरण रिश्वत लेने के दर्ज हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button