ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बना रहे है घूमने जाने का प्लान तो यहां देखें MP की बेस्ट डेस्टिनेशन, यहां मना सकते है समर वेकेशनस

भोपाल। प्रदेश में मौसम बदल रहा है। ऐसे में बच्चों की स्कूलों की छुट्टियां भी लग गई है तो अगर आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आज हम आपको मध्य प्रदेश की बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे है। मध्यप्रदेश में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जहां घूमने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। मध्यप्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है ऐसे में इन दिनों ये पर्यटकों की पहली पसंद बनी हुई है। छुट्टियों के लिए एमपी की 4 बेस्ट जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजरें आपका मन मोह लेंगे।

हनुमंतिया टापू

मध्य प्रदेश के खंडवा के पास स्थित हनुमंतिया टापू गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट जगह में से एक है। यहां कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। यहां आप अपने बच्चों के साथ खुलकर एंजॉय कर सकते हैं। यह जगह मिनी गोवा और स्विजरलैंड के नाम से प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां पर बने कॉटेज में रहकर समुद्र का नजारा देखने के लिए आते हैं। यहां का नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आप भी गर्मियों में यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

पचमढ़ी

मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देख लोग वहां के दीवाने हो जाते हैं। अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए लोग पंचमढ़ी को चुनते हैं। गर्मियों की छुट्टी के लिए पंचमढ़ी बेस्ट जगह में से एक है। आप यहां शादी के बाद हनीमून पर भी जा सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए कई सारी जगहें मिल जाती हैं जहां पर आप जा सकते हैं।

पातालकोट

 छिंदवाड़ा जिले के तामिया में प्राकृतिक की गोद में बसा पातालकोट धरती से करीब 3000 फीट नीचे है। इस जगह का दीदार करने के लिए और यहां घूमने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इसे एक खूबसूरत घाटी माना जाता है। आप भी गर्मियों में इस जगह की सैर पर जा सकते हैं। यहां कई तरह की दुर्लभ जड़ी बूटियां और औषधि पाई जाती है। इतना ही नहीं आसपास घूमने के लिए कई जगह भी मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button