ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलेरी में होने जा रही बंपर उछाल! फिटमेंन फैक्टर और डीए-एरियर पर ताजा अपडेट

नई दिल्ली। 16 मार्च को पीएम मोदी की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसमें कई बड़ी सौगातें मिल सकती है। इस बैठक में कर्मचारियों के 4 फीसदी महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में वृद्धि का ऐलान किया जा सकता है, जिसके बाद कुल डीए 38% से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। इसे 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है। वही फिटमेंट फैक्टर और 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर भी विचार हो सकता है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिर बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर

 दरअसल, लंबे समय से कर्मचारियों द्वारा फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है और इसी आधार पर सैलरी दी जाती है। अभी तक इसे 6वें वेतन आयोग के तहत दिया जाता है और कर्मचारी इसे 7वें वेतन आयोग के तहत इसे 3.68 फीसदी तक बढ़ाए जाने की मांग कर रहे है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों को देखते हुए सरकार फिटमेंट फैक्टर में संशोधन कर सकती है। इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को होगा। इससे पहले सरकार ने 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से 7th pay commission को भी लागू किया गया था।

वेतन में 63000 का होगा फायदा

 ऐसा माना जा रहा है कि आगामी चुनावों से पहले कर्मचारियों को साधने के लिए मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को रिवाइज कर सकती है, इसे 3.00 या 3.68 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में ढ़ाई गुना वृद्धि होगी यानि बेसिक सैलरी 18,000 से बढ़कर सीधे 21,000 या 26,000 हो जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो भत्तों को छोड़कर उसकी सैलरी 18,000 X 2.57= 46,260 रुपए का लाभ होगा। 3.68 होने पर सैलरी 95,680 रुपये (26000 X 3.68 = 95,680) हो जाएगी यानि सैलरी में 49,420 रुपए लाभ मिलेगा। 3 गुना फिटमेंट फैक्टर होने पर सैलरी 21000 X 3 = 63,000 रुपये होगी।

18 महीने के डीए एरियर का इंतजार हो सकता है खत्म

16 मार्च को होने वाली कैबिनेट बैठक के पहले 18 महीने के बकाया डीए एरियर को लेकर भी चर्चाएं तेज हो चली है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनाव से पहले बकाया डीए एरियर पर विचार किया जा सकता है।कर्मचारियों के बढ़ते दबाव, पुरानी पेंशन बहाली की उठती मांग और आगामी चुनावों को देखते मोदी सरकार जुलाई 2020 से जनवरी 2021 के डीए एरियर पर विचार कर सकती है,हालांकि अभी तक इस पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर सहमति बनती है तो 50 हजार से 2 लाख तक का एरियर मिल सकता है।

इतना बनेगा एरियर

अगर फैसला होता है तो डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों को उनकी सैलरी बैंड के अनुसार मिलेगा। लेवल-13 (7TH CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में महंगाई भत्ता एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए तक आ सकता है।वही लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है। यह आंकड़े उदाहरण के तौर पर दर्शाए गए है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

अगर केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसके बाद केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा।इसे 1 जनवरी 2023 से ही लागू किया जाएगा और महीने का एरियर भी मिलेगा। डीए 42 फीसदी होने के बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। वहीं 56900 रुपये प्रतिमाह की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों की सैलरी में प्रति महीने 2276 रुपये की बढ़ोकरी होगी। यानी सालाना आधार पर 27312 रुपये सैलरी बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button