महिला सरपंच ने पार्टी के MLA पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, कहा- फोटो लेते समय हमें बिल्कुल पास खड़े होना

तेलंगाना। तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीआरएस सरपंच ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके साथ हीमहिला सरपंच ने पार्टी विधायक द्वारा उत्पीड़न” और मुख्यमंत्री केसीआर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
मिली जानकारी के अनुसार, जहां एक तरफ तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी BRS (भारत राष्ट्र समिति) की एमएलसी और मुख्यमंत्री KCR की बेटी के. कविता नई दिल्ली में संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर है। वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी की एक महिला सरपंच ने पार्टी के विधायक पर “धमकाने और यौन उत्पीड़न” का आरोप लगाया है।
महिला सरपंच प्रवीण ने कहा, “बीआरएस के एक विधायक ने मुझे फोन किया और मुझे लाइन में आने का निर्देश दिया। अन्यथा, हम सहयोग नहीं करेंगे। इसमें एक महिला भी शामिल है। किसी महिला को बदनाम करना मेरी संस्कृति नहीं है और इसलिए मैं उसका नाम उजागर नहीं कर सकती।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधायक ने उनसे कहा कि उनसे मिलने के दौरान पति या कोई अन्य पुरुष उपस्थित नहीं होना चाहिए। साथ ही सरपंच ने आरोप लगाया, ”फोटो क्लिक करते हुए उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल पास खड़े होना चाहिए।”

