ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

महंगाई की मार..! सांची ने बढ़ाए अपने सभी प्रोडक्ट्स के दाम, दूध प्रोडक्ट में 25% तक की बढ़ोतरी

भोपाल। गर्मी शुरू होने के पहले जनता पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ सांची ने कुछ दिन पहले अपने सांची दूध के अलग-अलग वेरिएंट के दामों में इजाफा किए था। अब दूध के अलावा अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। बढ़ी हुई दरें आज से लागू हो गई हैं।

ग्राहकों को अब सांची का 100 ग्राम की पैकिंग में मिलने वाला मीठा दही शनिवार से 12 रुपये की जगह 15 रुपये में मिलेगा। इसके दाम में तीन रुपये की वृद्धि कर दी है। इसी तरह सांची पनीर, पेड़े के दामों में भी वृद्धि लागू की गई है। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने इसके पहले सांची के दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। अब अन्‍य उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं। 250 ग्राम सांची पेड़े का पैकेट अब 105 रु में मिलेगा। पनीर का 200 ग्राम का पैकेट 90 रु में और 500 ग्राम का पैकेट 195 रुपये मिलेगा।

वहीं सादे दही का 500 ML का पैकेट 55 रु में मिलेगा, जबकि सांची की 200 ग्राम की पैकिंग में मिलने वाली लस्सी 26 रुपये की जगह 30 में मिलेगी। हालांकि कुछ उत्पादों के दाम नहीं बढ़ाएं हैं। दाम में वृद्धि किए जाने से उपभोक्ता नाराज हैं तो सांची पार्लर संचालक भी खुश नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button