ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

OYO फाउंडर के पिता का निधन, 3 दिन पहले ​हुई थी बेटे की शादी

नई दिल्ली। OYO के फांउडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उनका निधन गुरूग्राम की हाईराइज बिल्डिंग से नीचे गिरने से हुई है। इस खबर की पुष्टि OYO के प्रवक्ता ने की है।

20वीं मंजिल से गिरने से हुई मौत

 मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी करीब 1 बजे के आसपास मिली है। बताया जा रहा है कि गुरूग्राम में 20वीं मंजिल से नीचे गिरने से उनकी मौत हुई है। रमेश जब घर की बालकॉनी से गिरे, उस वक्त घर में परिवार के सदस्य मौजूद थे।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पता चला की रमेश अग्रवाल को 20वें फ्लोर से गिरकर मौत हुई है। वह घर की बालकोनी से गिरे। घर के अंदर बेटा, बहु और पत्नी मौजूद थी। हालंकि पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उनके शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

3 दिन पहले बेटे की हुई थी शादी

आपको बता दें कि 3 दिन पहले रितेश अग्रवाल 29 वर्षीय गीतांशा सूद के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दिल्ली के ताज पैलेस में हुई शादी में कॉर्पोरेट जगत के कई दिग्‍गज पहुंचे और नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button