ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में टाप 10 में मध्य प्रदेश के तीन शहर, इंदौर 23 वें स्थान पर पहुंचा

भोपाल। प्रदेश ने ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ईट राइट चैलेंज प्रतियोगिता में भोपाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि ग्वालियर ने पांचवा और उज्जैन ने आठवां स्थान स्थान प्राप्त किया है। तमिलनाडु का कोयंबटूर देश में पहले स्थान पर और उत्तर प्रदेश का वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा है। वहीं पिछले वर्ष देश में पहले स्थान पर रहने वाला इंदौर 23 वें स्थान पर पहुंच गया है। सागर ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाते हुए 25 वां स्थान हासिल किया है।

इस स्पर्धा की शुरुआत एक मई 2021 से हुई और 15 नवंबर 2022 तक चली। इसमें देश के 260 से ज्यादा जिलों को शामिल किया गया था। इस दौरान खाद्य सुरक्षा, शुद्धता और जागरूकता को लेकर विभिन्न मापदंड तय किए गए थे। इसमें खाद्य निर्माता, व्यवसायी, होटल, रेस्तरां, किराना आदि के लाइसेंस और पंजीयन के साथ ही प्रशिक्षण, जागरूकता अभियान, नमूनों की जांच आदि के लिए 200 नंबर तय किए गए थे। खानपान के स्वाद के लिए जाने जाने वाले भोपाल ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और जागरूकता में भी देशभर में अपने विश्वास को कायम रखा है। इसके पहले भोपाल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

गुरुवार दोपहर को घोषित हुए परिणाम

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणामों कि गुरुवार को घोषणा की गई। इसमें पहले स्थान में आने से भोपाल सिर्फ तीन अंकों से पीछे रह गया। कोयंबटूर को इसमें 196 अंक मिले हैं, जबकि भोपाल को 193 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहा।

इसलिए होती हैं प्रतियोगिताएं

होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, स्ट्रीट फूड हब, किराना दुकान, एव्हर फ्रेश आदि में खान-पान की शुद्धता और सफाई को आदत बनाने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। पिछले बार देश में इंदौर ने पहला स्थान प्राप्त किया था। इस बार इंदौर ने अपना स्थान खो दिया है। वहीं इस प्रतियोगिता में जिसमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन-सागर के अलावा रतलाम, रीवा, धार, रतलाम, खंडवा देवास, बुरहानपुर, दमोह, कटनी, छिंदवाड़ा, सिंगरौली, मुरैना, भिंड, बालाघाट, नर्मदापुरम, दतिया, गुना, झाबुआ और नीमच भी शामिल किए गए थे। पिछले साल सितंबर में इस प्रतियोगिता के परिणाम आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button