ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
मध्यप्रदेश

शाजापुर में निजी अस्पताल में लगी आग टला बड़ा हादसा

शाजापुर। शहर के हाट मैदान क्षेत्र के पास भगत सिंह मार्ग पर स्थित निजी अस्पताल में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। अस्पताल के एक केबिन में जहां पर कम्प्यूटर आदि रखे थे, उस हिस्से में आगजनी से कम्प्यूटर जलकर खाक हो गया। वहीं अस्पताल के कुछ हिस्सों में धुआं भर गया था। अस्पताल में जहां पर आग लगी, वही पास के पक्ष में एक मरीज में भर्ती था। जिसे आगजनी पर काबू पाने के बाद अस्पताल के अन्य हिस्से में शिफ्ट किया गया। आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया गया।¤

कोतवाली थाना पुलिस की टीम और नगर पालिका की टीम दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गनीमत रही कि आग अस्पताल के अन्य हिस्से में नहीं पहुंची। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल परिसर में ही परिवार भी निवास करते हैं, ऐसे में आगजनी से अस्पताल स्टाफ मरीज के साथ इन परिवारों को भी खतरा हो सकता था। कोतवाली थाने के एसआइ अंकित इटावदिया ने बताया कि एरिका अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की दमकल टीम की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने से अस्पताल के कम्प्यूटर आदि जले हैं।

Related Articles

Back to top button