ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

ग्वालियर नगर निगम में तीन लाख एक हजार 150 रुपए लाभ का बजट पेश

ग्वालियर। महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने ग्वालियर नगर निगम परिषद में वित्तीय वर्ष 2023- 24 के लिए 21 अरब 28 करोड आठ लाख 31 हजार रुपए का बजट प्रस्तुत किया। यह तीन लाख एक हजार 150 रुपए लाभ का बजट बताया है।

नगर निगम के बजट का विशेष सम्मेलन सोमवार को महापौर की सास रामकुमारी सिंह को श्रद्धांजलि देने के स्थगित कर दिया जाएगा। सभापति मनोज सिंह तोमर ने मंगलवार को बजट की प्रति खोलकर उसका वाचन कराया। बजट में महापौर की दो करोड़, वहीं 66 पार्षद और 12 वरिष्ठ पार्षदों को एक-एक लाख सहित कुल 2.78 करोड़ की आर्थिक सहायता का प्रविधान रखा जा रहा है। केंद्रीय और राज्य की सहायता से 912 करोड़ की योजना के तहत अमृत योजना फेस 2 के लिए लगभग 200 करोड़, ग्रामीण क्षेत्र के छह वार्डों में पानी व सीवर के कार्य के लिए 100 करोड़ और 15वें वित्त से मिलने वाली करीब 50 करोड़ की राशि से सीवर-पानी, वाटर बाडी सहित संधारण के अन्य कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा करवाए जाने वाले सीसी कार्य के लिए 55 करोड़ के स्थान पर 65 करोड़, डामर के नए कार्य के लिए 25 करोड़ बढ़ाने व पुराने संधारण की राशि 40 करोड़ किया गया है। कार्यशाला में 46 करोड़, पार्क विभाग में नौ करोड़, फायर विभाग में पांच करोड़, सामान्य प्रशासन में 172 करोड़, चिड़ियाघर में तीन करोड़ रुपए की राशि सहित कुल 2110 करोड़ का बजट बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button