ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

कोरोना का कहर जारी 24 घंटे में 24 मरीजों की मौत 9111 नए मामले दर्ज

देश में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है और इसके साथ बढ़ता जा रहा है मौतों का आंकड़ा। सोमवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 9111 नए केस दर्ज किए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 24 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 60,313 हो गई है। अगर रिकवरी की बात की जाए, तो एक दिन में 6,313 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मरनेवालों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,141 पहुंच गई है।

राज्यों में स्थिति

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकते हैं। सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान गुजरात में 6, उत्तर प्रदेश में 4, दिल्ली और राजस्थान में 3-3, महाराष्ट्र में 2 और बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

बढ़ी संक्रमण दर

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 8.40 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.78 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 फीसदी है। देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.13 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button