ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

गायक अनूप जलोटा बोले- पीएम मोदी ने देश को सोने का शेर बना दिया

खंडवा। पहले गाया जाता था जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा…, मैं कहता हूं – जहां मोदीजी के शेरों ने भारत में किया बसेरा, वो भारत देश है मेरा..। पहले भारत सोने की चिड़िया था, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को सोने का शेर बना दिया है।

यह बात भजन गायक अनूप जलोटा ने बुधवार को हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के समाधि स्थल पर कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य विवादों से ही महान बनता है। आप विवाद करते रहिए, कोई नरेन्द्र मोदी बन जाएगा तो कोई आचार्य रजनीश। महात्मा गांधी पर विवाद हुए और वे महान हुए। फिल्मों के बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं है। कोई फिल्म अच्छी आई है तो लोग उसे देखने जाते हैं।

उन्‍होंने कहा कि जब कहा जाता है कि फिल्म अच्छी नहीं है तो फिल्म में चाहे सुपर स्टार ही क्यों ना हो, लोग उसे देखने नहीं जाते हैं। पठान सफल हुई, क्योंकि लोगों को उसमें मजा आया। सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रस्तुति देने आए अनूप जलोटा किशोर कुमार की समाधि पर पहुंचकर भावुक हो गए। उन्होंने यहां कभी अलविदा ना कहना और चिंगारी कोई भड़के और कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना गीत गुनगुनाया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार के निवास को राज्य सरकार द्वारा स्मारक घोषित किया जाना चाहिए।

हमारे सभी देवी-देवता संगीतकार – संगीत ईश्वर के कितने करीब है, इसके जवाब में अनूप जलोटा ने कहा कि हमारे सभी देवी-देवता संगीतकार हैं। भगवान कृष्ण बांसुरी बजाते हैं। मां सरस्वती के हाथों में वीणा है। नारदजी इकतारा लेकर चलते हैं और भगवान शंकर नृत्य करते हैं। इससे समझा जा सकता है संगीत ही ईश्वर है और ईश्वर ही संगीत है।

Related Articles

Back to top button