ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

दतिया में बैनर होर्डिंग में फोटो न लगाए जाने पर कलेक्टर पर भड़के प्रभारी मंत्री राठखेड़ा

दतिया। सरकारी आयोजनों के प्रचार प्रसार के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग, पोस्टर में फोटो न लगाए जाने की बात पर शनिवार को दतिया के प्रभारी मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने प्रशासनिक अधिकारियों की जमकर क्लास लगा डाली। प्रभारी मंत्री स्टेडियम में दिव्यांगों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान गाड़ी में बैठते समय उन्होंने इसे लेकर कलेक्टर संजय कुमार से सख्त लहजे में सीधे सवाल किया कि इस तरह के होर्डिंग बैनर में उनके फोटो क्यों नहीं लगाए जाते। इस तरह की नजरअंदाजी ठीक नहीं है।

कलेक्टर ने प्रभारी मंत्री को दी सफाई

प्रभारी मंत्री के सवाल के जबाब में कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि यह होर्डिंग बैनर कई बार अन्य लोगों द्वारा भी लगा दिए जाते हैं। इस कारण ऐसा हो जाता है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि आखिर कौन लोग हैं, जो ऐसा कर रहे हैं। अधिकांश कार्यक्रमों में तो प्रशासन ही होर्डिंग बैनर लगाता है, फिर उसमें प्रभारी मंत्री का फोटो क्यों नहीं होता। कलेक्टर और प्रभारी मंत्री के बीच हुई इस बातचीत का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को खूब प्रसारित होता रहा। कार्यक्रम के बाद जब प्रभारी मंत्री पीतांबरा पीठ पर दर्शनों के लिए पहुंचे, तो पत्रकारों ने वीडियो के संबंध में सवाल किया। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्होंने सामान्य तरीके से ही कलेक्टर से शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के होर्डिंग, बैनर के संबंध में जानकारी ली थी। इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं है।

Related Articles

Back to top button