ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

10वीं-12वीं की कापियों का मूल्यांकन 10 मई तक करना होगा पूरा

इंदौर। मार्च से शुरू हुई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरणों में पहुंच चुकी हैं। 10वीं का महज एक विषय का प्रश्न पत्र बाकी है, जबकि 12वीं कक्षा के वैकल्पिक विषयों की परीक्षा अप्रैल पहले सप्ताह तक चलेगी। परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवा दिया है। कई विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों से अलग-अलग जिले में बने मूल्यांकन केंद्रों में पहुंचने लगी हैं। शिक्षक इन्हें जांचने में लगे हैं। मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, 10 मई तक दोनों कक्षाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करना है। साथ ही केंद्रों को विद्यार्थियों के अंक भी पोर्टल पर अपलोड करना है। जून के पहले सप्ताह तक रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेशभर से 25-30 लाखों विद्यार्थी बैठे हैं। अकेले इंदौर जिले से 90 हजार विद्यार्थी दोनों कक्षाओं की परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए 149 सरकारी और निजी स्कूलों को केंद्र बनाया है। मंडल ने इंदौर जिले में मूल्यांकन कार्य की जिम्मेदारी मालव कन्या विद्यालय को सौंपी है, लेकिन यहां कापियां अन्य जिले के विद्यार्थियों की जंचने आती है। केंद्र में 500 से अधिक शिक्षकों को मूल्यांकन कार्यों से जोड़ा है।

रोजाना ढाई से तीन हजार कापियों का मूल्यांकन

अधिकारियों के मुताबिक, इंदौर जिले के विद्यार्थियों की कापियों का मूल्यांकन अन्य जिले में चल रहा है। पेपर खत्म होते ही कापियों के बंडल बनाकर केंद्र में भिजवाई जा रही हैं। वैसे प्रत्येक केंद्र में रोजाना ढाई से तीन हजार कापियां का मूल्यांकन हो रहा है। मंडल के निर्देश पर कापियां जांचने का काम तेजी से चल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास के मुताबिक, अप्रैल-मई के बीच मूल्यांकन खत्म होगा। विद्यार्थियों के अंक भी तुरंत पोर्टल पर अपलोड करना है। उसके आधार पर रिजल्ट बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button