Mallikarjun Kharge के आवास पर कांग्रेस व विपक्षी नेताओं की बैठक हुई राहुल-सोनिया रहे मौजूद

दिल्ली में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर समान विचारधारा वाले दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक हुई। इससे पहले लोकसभा की आवास समिति की ओर से राहुल गांधी को नोटिस जारी करके कहा गया है कि 22 अप्रैल तक वह बंगला खाली कर दें जो उन्हें एक संसद सदस्य के रूप में दिया गया था। सूत्रों के अनुसार अगर राहुल थोड़े और समय की मांग करेंगे तो समिति उस पर विचार कर सकती है। वैसे राहुल अगर कोर्ट जाकर अपने दोषसिद्धि पर रोक लगवाने में सफल होते हैं तो स्थिति बदल सकती है। राहुल 12-तुगलक लेन के आवास में वर्ष 2005 से रह रहे हैं। सूरत कोर्ट के निर्णय के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट का निर्णय आने के दिन 23 मार्च से ही खत्म कर दी थी।
सचिवालय ने याद दिलाया था कि कानूनन दोषिसिद्धि के बाद तत्काल प्रभाव से सदस्यता निरस्त हो जाती है। नियमतः सदस्यता खत्म होने के बाद एक महीने के अंदर बंगला खाली करना होगा। ऐसे में उन्हें 22 अप्रैल तक बंगला खाली करना पड़ेगा। सूत्रों के अनुसार, अगर राहुल गांधी किसी कारणवश इस समयावधि में बंगला खाली नहीं कर सकते हैं और ज्यादा समय देने का आग्रह करते हैं तो उस पर विचार किया जा सकता है।
#WATCH | Delhi: Meeting of Opposition leaders of like-minded parties underway at the residence of Rajya Sabha LoP and Congress president Mallikarjun Kharge. pic.twitter.com/fPyvLJAruA
— ANI (@ANI) March 27, 2023
#WATCH | Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Sonia Gandhi arrive at the residence of Rajya Sabha LoP and Congress president Mallikarjun Kharge for a meeting. pic.twitter.com/Crla9HSVKe
— ANI (@ANI) March 27, 2023
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक शुरू हुई।
बैठक में CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। pic.twitter.com/YgY5rUzIpU
— Congress (@INCIndia) March 27, 2023

