ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

इंदौर में राम नवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग गिरे, नौ को निकाला

इंदौर। इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर परिसर में बनीं बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। अभी तक नौ लोगों को बावड़ी से निकाला गया है, जिनमें दो बच्चियां भी हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कलेक्टर इलैय्या राजा टी के मुताबिक 9 से 10 लोगो को अभी निकालना है। खबरों के अनुसार, मंदिर के पास टीनशेड में बावड़ी पर निर्माण था। लोग नवमी पर हवन कर रहे थे, तभी यह बड़ा हादसा हो गया।

बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का किया जा रहा है प्रयास। हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची।

इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। तंग गलियां होने से राहत कार्य करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस व 108 की गाड़ी निकलने में भी परेशानी हो रही है। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास।

पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और निगमायुक्त सहित प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित तमाम एमआईसी सदस्य मीटिंग छोड़ निकले दुर्घटना स्थल के लिए। साथ ही कई राजनेता भी पहुंच गए। राहत कार्य के लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया।

घटना को कवर कर रहे मीडियाकर्मियों से भी हाथापाई की गई। अभी स्थिति बेहद खराब है। अभी कई लोग लापता हैं। अभी तक चार लोगों को बावड़ी से निकाला गया है और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों में इस समय काफी आक्रोश है। जो लोग बावड़ी के अंदर फंसे हैं, वह सीढ़ियों पर हैं। उन्हें आक्सीजन पहुंचाई गई है। अभी भी महिलाओं और बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

स्नेह नगर के एक रहवासी ने बताया कि बावड़ी के पास अवैध रूप से मंदिर बनाया गया था और वहां के सभी हवन अनुष्ठान बावड़ी पर होते थे। इस अवैध निर्माण में क्षेत्रीय नेताओं का भी समर्थन था। इस अवैध निर्माण की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लोहे की जाली पर स्लैब डालकर किया था निर्माण

मंदिर के पास टीनशेड में बावड़ी पर निर्माण था। लोग नवमी पर हवन कर रहे थे तभी हादसा हुआ। निगम अफसरों के मुताबिक 40 फीट गहरी है बावड़ी, उस पर लोहे की जाली थी। एक कमरे के बराबर चौड़ाई है बावड़ी की। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर निर्माण किया गया। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगो के होने से जाली टूटी और हादसा हुआ। बावड़ी की जानकारी निगम के अफसरों को नहीं थी। हादसे के बाद अफसरों को पता चला कि यहां बावड़ी है। भोपाल में वरिष्ठ अफसर, मुख्यमंत्री को भी दे रहे जानकारी। कलेक्टर बोले अभी हमे काम करने दे रेस्क्यू चल रहा। बाद में जानकारी देंगे।

कम जगह के कारण बड़ी मशीनें नहीं लगा सकें- कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना उन्होंने तुरंत ही रेस्क्यू आपरेशन करने के निर्देश दे दिए थे। उन्होंने कहा कि जगह कम होने से बड़ी मशीनें नहीं लगा सकते थे। हालांकि यहां पर पर्याप्त व्यवस्था की गई। पर्याप्त लाइट और आक्सीजन की व्यवस्था की गई है। अभी तक 12 लोगों को निकाला जा चुका है, अभी 8-9 लोगों के अंदर होने की सूचना है। करीब आधे घंटे में सभी लोगों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लिया स्थिति का संज्ञान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में कुछ श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर व इंदौर कमिश्नर से फोन पर चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय, इंदौर जिला प्रशासन से निरंतर संपर्क में है। इंदौर पुलिस के आला अधिकारी, जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। श्रद्धालुओं को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बावड़ी से कुछ लोगो का रेस्क्यू अब तक किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button