ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

देश से बाहर चलेगा राहुल गांधी पर केस? ललित मोदी ने दी धमकी, बोले-यूके की कोर्ट में घसीटेंगे

गुजरात में सूरत के कोर्ट द्वारा मानहानि के मामले में दो साल की सजा तय होने के बाद लोकसभा से अपनी सदस्यता गंवाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को अब पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी समन जारी किया है। यहाँ राहुल गाँधी के खिलाफ भाजपा के सांसद और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी वाद दायर किया था। यह मामला भी ‘मोदी सरनेम पर टिप्पणी’ से जुड़ा हुआ हैं। राहुल को कोर्ट ने 12 अप्रेल को स्वयं पेश होने को कहा हैं।

लेकिन इन सबसे अलग अब राहुल गाँधी को उनके विरूद्ध यूके में केस दर्ज करने की चेतावनी दी गई हैं। यह चेतावनी आईपीएल के संस्थापक रहे और फिलहाल निर्वासन झेल रहे ललित मोदी ने दी हैं। ललित मोदी ने खुद को राहुल गाँधी द्वारा ‘भगोड़ा’ कहे जाने पर आपत्ति जताई हैं। उन्होंने ट्विटर पर बताया हैं की वह राहुल गाँधी के खिलाफ यूके में केस दर्ज कराने पर फैसला ले रहे हैं।

ललित मोदी ने ट्वीट किया, “मैं लगभग हर सामान्य व्यक्ति और गांधी के सहयोगियों को बार-बार यह कहते हुए देखता हूं कि मैं भगोड़ा हूं। क्यों? कैसे? मुझे कब किसी मामले में दोषी ठहराया गया है? पप्पू उर्फ ​​राहुल गांधी की ही तरह अब मैं भी एक सामान्य नागरिक हूं जो यह कह रहा है और ऐसा लगता है कि सभी विपक्षी नेताओं के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगा रहे हैं। वे या तो गलत जानकारी रखते हैं या सिर्फ बदले की भावना से ऐसा कर रहे हैं।”

अगले ट्वीट में ललित मोदी ने कहा, “मैंने राहुल गांधी को तुरंत यूके की अदालत में घसीटने का फैसला किया है। मुझे यकीन है कि उन्हें कुछ ठोस सबूतों के साथ यहां आना होगा। मैं उन्हें पूरी तरह से खुद को मूर्ख बनते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।”

ललित मोदी ने अपने ट्वीट में हैशटैग के साथ कांग्रेस नेताओं आरके धवन, सीताराम केसरी, मोतीलाल वोहरा और सतीश शर्मा का नाम लेते हुए उनपर विदेशों में संपत्ति रखने का दावा किया है। मोदी ने लिखा, “मैं पते और फोटो आदि भेज सकता हूं। भारत के लोगों को मूर्ख मत बनाओ। गांधी परिवार को लगता है कि वह ही देश में शासन के असली हकदार हैं।” मोदी ने यह भी कहा कि वह स्वेदश वापस आ जाएंगे, लेकिन इसके लिए कड़े कानून पारित करने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button