ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
मध्यप्रदेश

वेदपरसदा व लावर पहुंचे कलेक्टर सौरभ कुमारसर्वे का लिया जायजा

बिलासपुर।शनिवार को अवकाश होने के बाद भी कलेक्टर सौरभ कुमार मस्तूरी ब्लाक के वेदपरसदा और लावर पहुंचे। यहां आर्थिक सर्वेक्षण का जायजा लिया। ग्रामीणों से बात की और सर्वे टीम को सही-सही जानकारी देने की अपील भी की ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामाजिक – आर्थिक सर्वेक्षण का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में भी 909 प्रगणक टीमों द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। महीने भर का यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। कलेक्टर सौरभकुमार ने इस सिलसिले में आज मस्तुरी ब्लाक के ग्राम वेद परसदा व लावर का दौरा कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सर्वे टीमों द्वारा पूछे गए सवालों की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। भावी विकास के कार्य और योजनाओं के निर्माण में सर्वे में एकत्र जानकारी का उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर सौरभकुमार ने निरीक्षण के दौरान वेदपरसदा और लावर में सर्वे टीम को घर घर पहुंचकर ठीक तरीके से सर्वे करने को कहा। कोई भी परिवार सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। यदि कहीं पर कोई परेशानी हो तो अपने सुपरवाइजर अथवा जनपद पंचायत के सीईओ से समाधान कर सकते हैं। यह राज्य सरकार की समयसीमा में पूर्ण होने वाला सर्वोच्च प्राथमिकता का एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने वेदपरसदा में संचालित रीपा गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन ग्रामों में युवाओं से चर्चा कर बेरोजगारी भत्ता योजना की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रगणक दल आज से काम शुरू कर दिए हैं। जिसमें एक महिला सदस्य एवं एक पुरूष सदस्य शामिल हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे में मुख्य रूप से परिवार के मुखिया से जुडी बुनियादी जानकारी देनी है। सर्वे टीम द्वारा एक-एक जानकारी पूछी जाएगी और ग्रामीणों की जानकारी के आधार पर इसे भरेंगे।

मांग रहे ये जानकारी

प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, राशन कार्ड, धान विक्रय, मनरेगा जाब कार्ड, परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी, समस्त स्त्रोतों से परिवार की आमदनी, आयकर दाता, परिवार की भूमि, आवास है या नहीं, आवास एवं शौचालय की जानकारी, निराश्रित परिवार, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घरेलू ईंधन की व्यवस्था, कुकिंग गैस, कौशल प्रशिक्षण एवं विद्युत कनेक्शन सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जाएगी।

मौके पर ही करेंगे आनलाइन अपलोड

प्राप्त डाटा का एप के माध्यम से सर्वे स्थल पर आनलाइन या आफलाइन एंट्री की जाएगी। सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कराया जाना है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन पर प्रभाव का आकलन कर प्राप्त जानकारी का उपयोग भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम महेश शर्मा, सीईओ लहरे भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button