ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
व्यापार

RBI के नए कार्यकारी निदेशक बने Neeraj Nigam, संभालेंगे एक साथ चार विभाग

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को नीरज निगम को नए कार्यकारी निदेशक (ED) के रूप में चुन लिया है, जो चार विभागों का पदभार संभालेंगे। ED के रूप में चुने जाने से पहले वे RBI के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय में निदेशक के रूप में कार्यरत थे। वहीं, वे तीन दशकों से अधिक समय से रिजर्व बैंक में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।

चार विभाग की मिल रही जिम्मेदारी

आरबीआई ने एक बयान में कहा है कि निगम उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग, वित्तीय समावेशन और विकास विभाग, कानूनी विभाग और सचिव विभाग का कार्य संभालेंगे। इससे पहले निगम केंद्रीय कार्यालय के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों में विनियमन और पर्यवेक्षण, मानव संसाधन प्रबंधन, परिसर, मुद्रा प्रबंधन, बैंक खातों और अन्य क्षेत्रों में सेवा दे चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि नीरज निगम ने भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (CAIIB) के सर्टिफाइड एसोसिएट की योग्यता हासिल किया है। इसके अलावा, उन्होंने बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

कहा जा रहा है कि मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy committee) बैठ

गौरतलब है कि अमेरिकी बैंकों के पतन से बाजारों पर होने वाले असर और मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए आरबीआई ने लगातार नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी का रुख अपनाया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो मई, 2022 से रेपो दर चार प्रतिशत से बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच चुका है। क में आरबीआई एक बाद फिर रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी कर सकती है। यह बैठक 3 अप्रैल से शुरू हो गई है और 6 अप्रैल तक चलेगी। अमेरिकी बैंक फेडी द्वारा पिछले महीने रेपो दरों को बढ़ाने के बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारतीय बैंकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि का फैसला किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button