ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
खेल

ICC Rankings: कीवी बॉलर की लंबी छलांग, चार पायदान नीचे खिसके डिकॉक, श्रीलंकाई गेंदबाज की टॉप 10 में एंट्री

नई दिल्ली। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कुछ बड़े फेरबदल हुए हैं। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेली वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने का फायदा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को मिला है। हेनरी ने पांच पायदान की छलांग लगाई है।

मैट हेनरी ने लगाई लंबी छलांग

मैट हेनरी गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में अब पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। हेनरी और नंबर एक वनडे बॉलर पैट कमिंस के बीच अब महज 29 पॉइंट्स का फासला है। हेनरी ने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट झटके थे। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल बल्लेबाजों की टी-20 रैंकिंग में पांच पायदान ऊपर पहुंच गए हैं। मिचेल ने आखिरी टी-20 मुकाबले में 66 रनों की शानदार पारी खेली थी।

महेश तीक्षणा ने मारी टॉप 10 में एंट्री

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज महेश तीक्षणा को टी-20 सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी करने का इनाम मिला है। तीक्षणा तीन पायदान ऊपर चढ़कर अब गेंदबाजों की टी-20 रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। श्रीलंकाई स्पिनर अब 10वें पायदान पर पहुंच गया है। वहीं, श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चरिथ असलंका ने 12 पायदान की छलांग लगाई है और वह 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे मार्करम

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडम मार्करम ने टी-20 क्रिकेट में अपनी अब तक की बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है। मार्करम 13 पायदान की छलांग लगाते हुए 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

हालांकि, टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को वनडे रैंकिंग में चार पायदान का नुकसान हुआ है और वह अब सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। वनडे क्रिकेट में नंबर एक बल्लेबाज का ताज बाबर आजम के सिर ही सजा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button