ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मध्यप्रदेश

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज तेज हवा के साथ वर्षा से किसान चिंतित

बैतूल। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया। सुबह से आसमान पर काले बादलों का जमावड़ा होने लगा था और दोपहर 12 बजे बैतूल शहर समेत आसपास के हिस्सों में तेज हवा और गरज–चमक के साथ वर्षा प्रारंभ हो गई। वर्षा होने से गेंहू की फसल की कटाई का काम बंद हो गया। किसान खेतों में पककर खड़ी फसल के खराब होने की आशंका से चिंतित हो रहे हैं। बडोरा के किसान अश्विन चौधरी ने बताया कि सुबह से ही काले बादलों का जमावड़ा आसमान पर हो रहा था। अचानक वर्षा होने लगी है। क्षेत्र में किसान हार्वेस्टर की मदद से गेंहू की कटाई करा रहे थे, लेकिन वर्षा से काम बंद हो गया। पहले भी वर्षा की वजह से गेंहू के दानों से चमक गायब हो गई थी। अब फिर वर्षा होने से दाना काला पड़ सकता है। तेज हवा से गेंहू की फसल खेत में आड़ी हो जाने का खतरा भी बना हुआ है।

भैंसदेही से संतोष पाल ने बताया कि तहसील मुख्यालय और आसपास के गांवों में तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो रही है। दोपहर 12 बजे जैसे ही हल्की बूंदा बांदी शुरू हुई, वैसे ही किसान खलिहान में काटकर रखी फसल को प्लास्टिक और तिरपाल से ढांक कर भीगने से बचाने का जतन करने लगे थे। जिन खेतों में गेंहू की कटाई हो रही थी उनमें गेंहू की फसल भीग गई है।

गुड़ बनाने का काम बंद हुआ

बैतूल सहित आसपास के ग्रामों में तेज वर्षा होने की वजह से गुड़ बनाने का काम बंद हो गया है। किसान रमन सायरे ने बताया कि अचानक वर्षा होने से गन्ना कटाई रोकना पड़ गया है। गन्ने के रस को पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाला ईंधन भीग गया है। आने वाले दो–तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इस कारण कम से कम एक सप्ताह तक गुड़ बनाने का काम शुरू नही हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button